Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस विभाग ने बदला...

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस विभाग ने बदला अपने कामकाज का तरीका

देहरादून: पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ करवा कर चलाए जा रहे परोक्ष युद्ध से निपटने के साथ ही साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस महामारी घोषित कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भी जंग लड़ रही है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए काम कर रही जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस विभाग ने अपने कामकाज के तरीकों को ही बदल दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपने विभिन्न जरूरी बैठकों में एक साथ बैठने की बजाए वर्चूअल मोड या ऑन लाइन बैठकों का आयोजन कर रहे है। 

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि, पुलिस मुख्यालय अपने जवानों की सेहत का पूरा ख्याल रखता है। यहीं कारण है कि विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया था कि सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रही डबल डोज लग जाए। पुलिस अस्पतालों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की मदद लेकर प्राथमिकता के आधार पर जवानों को टीके लगाए गए थे। मौजूदा समय में भी थानों या लोगों से सीधा संपर्क रखने वाले पुलिस कर्मियों को बुस्टर डोज भी लगाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments