Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिभाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया: हरीश रावत

भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया: हरीश रावत

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलछीना, सोमेश्वर तथा चौखुटिया में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे हैं। हरीश रावत ने अपनी सरकार बनने पर पांच साल में चार लाख लोगों को रोजगार देने तथा कन्या धन, गौरा देवी, नंदा देवी योजना समेत 21 तरह की पेंशन योजनाओं को लागू करने का वादा कियाI भाजपा पर निशाना साधते हुए हरीश ने कहा कि, उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी नौकरी नहीं दे सकी। अगर भाजपा उन 3,200 लोगों की लिस्ट दिखा दे जिन्हें उसने रोजगार दिया हो, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। 

सोमेश्वर में हरीश रावत ने कहा कि, यदि उनकी सरकार बनी तो शादी विवाह के समय मंगल गीत गाने वाली 40 साल से ऊपर आयु की महिलाओं के लिए, विधवा बेटियों के लिए भी पेंशन योजना लागू की जाएगी। गर्भवती महिलाओं के लिए पौस्टिक योजना और छोटे बच्चों, बुजुर्गों के लिए पोषाहार योजना चलाई जाएगी। लावारिस पशुओं के लिए गोशालाएं बनाईं जाएंगी। बंदरों की समस्याओं से भी लोगों को निजात दिलाएंगे। धौलछीना में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया और जब विदाई की बेला आई तो वादों का पिटारा खोल दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments