Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधटोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़े चार युवक

टोल मांगने पर कर्मचारियों से भिड़े चार युवक

देहरादून: आज सुबह करीब 7:45 बजे रुद्रपुर से किच्छा की तरफ कार सवार चार युवक जा रहे थे। वह चुटकी देवरिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहा टोल मांगने पर वो कर्मचारियों से भिड़ गए। तलवार से किए गए हमले में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए हैं। वहीं आरोप लगाया गया है कि पुलिस के सुपुर्द करने के बावजूद उन्हें चौकी से छोड़ दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

चारों युवकों ने खुद को धार्मिक यात्रा में बताते हुए टोल देने से मना कर दिया थाI उन्होंने कहा कि पूरे भारत में उनका कहीं भी टोल नहीं लगता है। ऐसे में कर्मचारी ने टोल से छूट पाने वाले लोगों में उन्हें शामिल होना न बताकर धनराशि देने को कहा। जिसके बाद चारों युवकों ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज करनी शुरू कर दिया था। टोल कर्मियों ने उन्हें मैनेजर के कार्यालय में जाकर बात करने को कहा, इस पर भी वह नहीं माने। इस दौरान कार सवार ने 11 नम्बर लेन के टोल कर्मचारी के ऊपर तलवार से हमला कर दिया।

कर्मचारी अजय कुमार ने बताया कि वह छूट देने से मना कर रहा था और उसने कहा कि यदि वह छूट की श्रेणी में आते हैं तो सीनियर से बात कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments