Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देहरादून: भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान पर प्रचार के लिए उतर आए हैI आज हरिद्वार में पीएम पहाड़ी टोपी में वर्चुअली जनता से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार के गौरव की बात कर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिपिन रावत समेत सभी शहीद वीरों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है। ये उत्तराखंड को अलग राज्य ही नहीं बनने देना चाहते थे। पीएम ने ये भी कहा कि इन्होंने उत्तराखंड को एटीएम समझा, इन्हें जनता मौका नहीं देने वाली है। उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों के सपनों को पूरा नहीं कर पाप किया है, कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के साथ पाप किया है और देश की सुरक्षा के साथ पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। वहीं आम जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि, 14 फरवरी को वोट देते समय वह कांग्रेस को और कांग्रेस के गुनाहों को याद रखें, भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान व विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें। कांग्रेस के विकास वायदों पर सीधा हमला करते हुए मोदी ने कहा कि, जिस पार्टी की सोच विकासवादी ना हो वह सत्ता में आने पर क्या करेगी इसे पूरा देश जानता है और खासकर उत्तराखंड जानता है। ऐसे लोगों को उत्तराखंड माफ नहीं करेगा। 14 फरवरी को जनता कांग्रेस के गुनाहों को याद करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments