Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डआज नैनीताल के मतदातओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

आज नैनीताल के मतदातओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम मोदी

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब छह दिन का समय शेष बचा है। जिसको देखते हुए चुनावी प्रचार को जोर देने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता लगातार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नैनीताल जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने हरिद्वार जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया I जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन कांग्रेस के लोग इसे अपनी तिजोरी और एटीएम समझते हैं। ईश्वर ने राज्य को जो प्राकृतिक संसाधन दिए हैं, ये उन्हें लूटते रहना चाहते हैं। इन्होंने अपनी सरकार में हरिद्वार की हर की पैड़ी में पवित्र गंगा को नहर घोषित कर दिया ताकि खनन और लूट माफिया अपना खेल खेल सकें। भाजपा की विजय संकल्प वर्चुअल रैली में मोदी ने मतदाताओं को चेताया कि ब्रेक वाले सत्ता में बैठ गए तो आपके सपनों को कभी पूरा नहीं होने देेंगे।

मतदाताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नमामि गंगे अभियान से गंगा स्वच्छ हो रही है। पर जब ये लोग सत्ता में थे तो इन्होंने हरकी पैड़ी पर आ रही गंगा को नहर घोषित कर दिया। क्या कोई कल्पना भी कर सकता है कि दुनिया की सबसे विख्यात पवित्र गंगा नदी को खनन कर लूटने के लिए नहर घोषित कर सकता है। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने पूर्व की सरकार के फैसले को पलटते हुए गंगा नदी घोषित कर लूट का खेल बंद कर दिया। अब कांग्रेस के लोग देवभूमि में तुष्टीकरकरण का खेल खेल रहे हैं। ये उत्तराखंड के लोगों की आंख खोलने के लिए काफी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments