Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी-योगी, मनवीर सिंह ने दी जानकारी

उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी-योगी, मनवीर सिंह ने दी जानकारी

देहरादून: 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए सिर्फ छह दिन बाकी हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। यही वजह है कि प्रचार के अंतिम चरण में पीएम मोदी और योगी देवभूमि की जनता से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री 10 से 12 फरवरी तक उत्तराखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सिएम योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को कोटद्वार, रुड़की और खटीमा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, प्रधानमंत्री 10 फरवरी को श्रीनगर, 11 फरवरी को अल्मोड़ा और 12 फरवरी को रुद्रपुर में सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को कोटद्वार, रुड़की और खटीमा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments