Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को किया विकास की मुख्यधारा...

डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को किया विकास की मुख्यधारा से अलग: रणदीप सिंह सुरजेवाला

देहरादून : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर फिर से निशाना साधा है I भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की हार में ही उत्तराखंड की जीत है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड वासियों को विकास की मुख्यधारा से अलग कर दिया है। इस बार कांग्रेस उसका जवाब देगी और कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी।

सुरजेवाला ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। वहीं, उत्तराखंड की सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण देने में लगी रही। माइन माफिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मित्र हैं, यह सरकार माइन माफिया सरकार है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए उत्तराखंड में पाए गए। लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली। सरकार के पांच साल के दावे हवा-हवाई हैं। धरातल पर एक काम नहीं हुआ। कहा कि भाजपा कहती है देश मोदी के हाथों सुरक्षित है। लेकिन आपको मैं हकीकत बताता हूं। लद्दाख से लेकर भूटान की सीमा तक देश की सीमाओं पर चीन लगातार अतिक्रमण कर रहा है।लेकिन मोदी सरकार मानने को तैयार नहीं वह देश को धोखा देने में लगी हुई है। लगातार देशी-विदेशी मीडिया में चीन के अतिक्रमण की रिपोर्ट आ गई है। अब आप बताइए देश कितना सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments