Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिमल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा भारतीय जनता पार्टी पर निशाना

मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा भारतीय जनता पार्टी पर निशाना

देहरादून: राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की ‘फूट डालो और राज करो’ वाली टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि, यह केवल उन्हीं लोगों पर लागू होता है। वह पार्टियों को विभाजित कर, लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर शासन कर रहे हैं। जहां कहीं स्थिर सरकार है, वह उसे अस्थिर कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का काम सिर्फ सांसदों व विधायकों को खरीदना है।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, यह लोकतंत्र है और हम सभी जनता और संविधान द्वारा चलाए जा रहे हैं। अगर जनता अपनी पसंद से वोट डाल रही है, तो उन्हें ऐसा करने दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। वे लोग झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में आए हैं। वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। अपनी विचारधारा थोप रहे हैं और समाज को डुबो रहे हैं। जो लोग आजादी के बाद पैदा हुए हैं, वे आज कहते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ नहीं किया।

खड़गे ने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने कोरोना के दौरान प्रवासी मजदूरों को कठिनाइयों में धकेलने का पाप किया है। केंद्र के पास इसका कोई डेटा नहीं है। इसलिए वे अपने बयानों से गलतियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। महाराष्ट्र व दिल्ली सरकार को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। लोगों के लिए घर, खाना, पानी कपड़े नहीं थे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments