Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से किया...

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से किया जायेगा सम्मानित

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 06 जिंदगियों को बचाने के लिए कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

05 जुलाई 2019 की रात्रि देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कालोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग लगने की जानकारी पर चीता मोबाईल ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल मौके पर पहुंचे। घर पहुंचने पर पता चला कि अल्टो कार में भीषण आग लगी है और आग की लपटे इतनी तेज थी की घर के अंदर और बाहर धुएं से कुछ नजर नहीं आ रहा था। कार की लपटों ने पास ही खड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसमें घर के अन्दर धुंआ भर गया था। घर के अन्दर विक्रांत कुमार उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता फंसे थे। कांस्टेबल फैजान और राजेश ने जान की परवाह किए बिना तुरंत ही अपने मुंह पर गीला कपड़ा बांधा और बहुत धुआं होने के बावजूद किसी तरह घर पर फंसे व्यक्तियों के पास पहुंचे। रोते चिल्लाते पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हौसला रखने को कहा। वही तत्काल दम घुटने के कारण घबरा रहे छोटे बच्चों, महिला और अन्य व्यक्तियों को सीढ़ी लगाकर एक-एक करके छत से नीचे उतारना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने आग को बुझाना शुरू किया। दोनों कांस्टेबलों की सूझबूझ से छह लोगों की जिंदगी सकुशल बच गई। इस साहसिक कार्य के लिए कांस्टेबल फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments