Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा और भ्रष्टाचार को जनता वोट की चोट से करेगी दूर: सुरजेवाला

भाजपा और भ्रष्टाचार को जनता वोट की चोट से करेगी दूर: सुरजेवाला

देहरादून: स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाएI उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री पर एक पत्रकार ने आरोप लगाया था कि 2016 में भाजपा के झारखंड प्रभारी रहने के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को गो-सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए उससे 25 लाख की रिश्वत ली थी और रुपये अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कराए थे। भाजपा ने इसकी जांच के बजाय पत्रकार पर ही राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। पत्रकार ने जब हाईकोर्ट की शरण ली तो कोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए, मगर सरकार जांच के बजाय सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट चली गई, जहां मामला विचाराधीन है।

सूरजेवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के लोगों को बताए कि 3000 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में भाजपा के कौन से बड़े नेता संलिप्त हैं और अब तक इस घोटाले में क्या कार्रवाई की गई है। कंस्ट्रक्शन वर्कर कल्याण बोर्ड में टूल किट, सिलाई मशीन, साइकिल और अस्पताल निर्माण में घोटाला किया गया है। भाजपा और भ्रष्टाचार को जनता वोट की चोट से दूर करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments