Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलजीरो पर निपटे विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा

जीरो पर निपटे विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और मेजबान टीम ने 16 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के विकेट शामिल हैं। रोहित 13 और विराट खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। दोनों को तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मैच के चौथे ओवर में अपना शिकार बनाया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में अब तक केवल 26 ही बनाए हैं। विराट वनडे में 15वीं बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारतीयों में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो वनडे में सबसे ज्यादा 20 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं, 2011 विश्व कप में  मैन आफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह 18 बार जबकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 16 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। कोहली के बाद सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग ही हैं, जो वनडे में 14-14 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा 1 से 7 नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के हैं। क्रिकेट के तीनों में फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के बाद मामले में विराट अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। इस मामले में उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। कोहली अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अब तक 32 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं जबकि सहवाग के नाम 31 बार ऐसा करने का रिकॉर्ड था। सौरव गांगुली इस मामले में तीसरे नंबर पर है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुकलर यहां भी टॉप पर है। तेंदुलकर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने करियर में 34 बार जीरो पर आउट हुए। ये आंकड़ा एक से नंबर सात के बल्लेबाजों का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments