Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिनिर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार ने मुकाबले को दिलचस्प बनाया

निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार ने मुकाबले को दिलचस्प बनाया

देहरादून: धर्मपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने रोड शो के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास भी करा दिया। पंवार ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। उनके साथ भाजपा की एक मजबूत टीम खड़ी दिखाई दे रही है। जिसके दम पर वह मजबूत दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मतदाताओं का जो समर्थन उन्हें मिल रहा है उससे विपक्ष की नींद उड़ी हुई है। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पंवार के समर्थन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। जिससे भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।

त्रिकोणीय संघर्ष में बीर सिंह पंवार भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली पर भारी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक ओर विनोद चमोली को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अधिकांश कार्यकर्ता भी उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं। जिससे भाजपा संगठन भी चिंतित है। इस सीट पर चुनाव प्रचार में भाजपा का कोई स्टार प्रचारक में ही नहीं दिखाई दिया। वहीं कांग्रेस की बात करें तो दिनेश अग्रवाल पिछले 5 साल में केवल महापौर के चुनाव के दौरान 2 महीने दिखाई दिये। उसके बाद वह क्षेत्र में नहीं दिखाई दिए। उम्र अधिक होने‌ की वजह से वो ठीक ढंग से प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं ‌।कांग्रेस के लिए एक चुनौती यह भी है कि उसका संगठन मजबूत नहीं है । वह अपने पारंपरिक वोटों पर ही नजर टिकाए हैं। वहीं बीर सिंह पंवार भाजपा और कांग्रेस दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस तरह उन्होंने एक तरफ भाजपा का जो मूल कैडर पहाड़ी मतदाता हैं वो विधायक से नाराज़ हैं वो पंवार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं हर तबका मुस्लिम समाज ,हो या मैदानी मूल के लोग भी उनके साथ मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसका लाभ उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है।आज भी पंवार ने कई जगह लोगों से मुलाकात की। साथ ही आज कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठे। हर वूथ की भी जानकारी ली। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी आज उनके कार्यालय में चहल-पहल रही, वैसे ही व्यस्तता आज भी रही साथी कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ाते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments