Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeखेलभारत ने 14वीं बार वेस्टइंडीज से जीती वनडे सीरीज

भारत ने 14वीं बार वेस्टइंडीज से जीती वनडे सीरीज

नई दिल्ली:  दक्षिण अफ्रीका दौरे को भुलाकर टीम इंडिया ने अपने घर में वनडे का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम में तीसरे और अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज को 96 रन से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया की जीत में श्रेयस अय्यर ने शानदार 80 और ऋषभ पंत ने 56 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट हासिल किए। आइये आपको बताते हैं सीरीज जीत में टीम इंडिया की जीत की 5 बड़ी बातें।रोहित की वनडे कप्तान के रूप में यह पहली सीरीज थी। रोहित पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज की सूपड़ा साफ किया है। दोनों देशों के बीच 1983 में पहली वनडे सीरीज खेली गई थी। यह 14वीं बार है जब भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज जीती है। श्रेयस अय्यर मुकाबले में शानदार 80 रन बनाए। वो ऐसे समय में बल्लेबाजी के लिए उतरे जब टीम स्कोर 50 रन अंदर 3 विकेट खो चुकी थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ही ओवर में पवेलियन लौट गए थे। टीम पर सस्ते में ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन श्रेयस अय्यर से समझदारी से बल्लेबाजी की और ऋषभ पंत के साथ अच्छी साझेदारी की।
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 124 गेंद में 110 रन की साझेदारी हुई, जोकि मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। अय्यर ने 111 गेंद में 80 रन और पंत ने 54 गेंद में 56 रन बनाए।
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सीरीज के तीन मैचों में सर्वाधिक नौ विकेट चटकाए और वह मैन आफ द सीरीज रहे। उन्होंने अपने पहले 7 मैचों में 18 विकेट हासिल कर लिए हैं। वो भारत की ओर से पहले 7 वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बुमराह और अगरकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पहले 7 वनडे में 16 विकेट हासिल किए थे।
दीपक चाहर का ऑलराउंड प्रदर्शन
ऑलराउंडर दीपक चाहर बल्ले और गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने 8वें नंबर पर आकर 38 गेंद में 38 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments