Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeशिक्षाउत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सिर्फ फ़ाइनल ईयर और सेमेस्टर की होंगी परीक्षा, बाकी...

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सिर्फ फ़ाइनल ईयर और सेमेस्टर की होंगी परीक्षा, बाकी छात्र होंगे प्रमोट

देहरादून : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी में फाइनल ईयर व फ़ाइनल सेमेस्टर को छोड़ सभी सत्रों के विद्यार्थियों को प्रमोट करेगा। 24 मार्च से यूजी, पीजी फाइनल ईयर और सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं आयोजित होंगी। गुरुवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोमेश कुमार ने बताया कि यूजी प्रथम से पंचम सेमेस्टर, प्रथम और द्वितीय वर्ष, पीजी प्रथम से तृतीय सेमेस्टर और पहले वर्ष के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी और इनका परीक्षा कार्यक्रम जल्द विवि की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments