Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने भी उठाया भाजपा में भितरघात मुद्दा

भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने भी उठाया भाजपा में भितरघात मुद्दा

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा में भितरघात को लेकर आवाज उठ रही है। भाजपा के तीन विधायक के भितरघात का मुद्दा उठाने में अब विधायक केदार सिंह रावत का नाम शामिल हो गया है। रावत को यमुनोत्री विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए है। रावत का कहना है कि चुनाव के दौरान उन्हें भी भितरघात का सामना करना पड़ा। पार्टी के ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ काम किया।

भाजपा विधायक केदार सिंह रावत प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे । जहाँ उन्होंने कहा कि उनके चुनाव में पार्टी के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ काम किया। चुनाव में जनता का भारी उत्साह था। हमारी विधानसभा में अच्छी संख्या में मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं और बुजुर्गों का मोदी जी के प्रति रुझान रहा। मेरी विधानसभा में संगठन में पदों पर बैठे कुछ लोगों ने भितरघात किया है। वरना अंतर ज्यादा बढ़ सकता था। फिर भी थोड़े-बहुत अंतर सीट भाजपा निकालेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उनसे भितरघात करने वालो के नाम पूछे जाए तो वह बताने को तैयार है।

पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी थी कि चुनाव में हुए भितरघात की शिकायत पार्टी फोरम को दी जाए। लेकिन पार्टी के इस हिदायत का कोई असर नही दिख रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments