Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में मौसम फिर ले सकता है करवट

उत्तराखंड में मौसम फिर ले सकता है करवट

देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी से मौसम फिर से करवट ले सकता है। जिसमे कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

शनिवार को देहरादून, हरिद्वार समेत तमाम मैदानी इलाकों में दिनभर चटख धूप खिली। वहीं, पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बादलों का डेरा रहा। चमोली में देर रात हल्की बौछारें भी पड़ीं। इस बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिन मौसम सामान्य रहेगा।

22 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण के मौसम करवट ले सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की आशंका है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments