Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में मौसम शुष्क, पर्वतीय जिलों में 22 से 24 फरवरी तक...

प्रदेश में मौसम शुष्क, पर्वतीय जिलों में 22 से 24 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी का अनुमान

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 को राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पर्वतीय जिलों में 22 से 24 फरवरी को बारिश व बर्फबारी का अनुमान भी है।

मुनस्यारी में मौसम का 11वां हिमपात से आसपास के इलाकों में भी पारा लुढ़क गया और बाद ठंड बड़ गई है। मानसरोवर यात्रा पथ पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। दारमा,व्यास के गांवों में भी हिमपात से लोगों को हिमपात के बाद ठंड सता रही है। रात को यहां पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 6 डिग्री रहा। मानसरोवर यात्रा पथ में गुंजी से आगे कई जगह भारी हिमपात हुआ है। दारमा, व्यास घाटी के गांवों में रह रहे लोगों को भी बर्फबारी के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के साथ अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। खलिया में तीन ,कालामुनि में दो व नागनीधूरा में 4इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments