Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड10 मार्च के बाद मिलेगा प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मुफ्त...

10 मार्च के बाद मिलेगा प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा

देहरादून : राज्य में आचार संहिता ख़त्म होने के बाद यानी दस मार्च के बाद प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पैसा दिया जा चुका है। लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त टैबलेट दिए जाने हैं।

मुफ्त टैबलेट वितरण के लिए पूर्व में हुई घोषणा के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। वहीं चुनाव से पहले महाविद्यालयों को इसका बजट जारी कर दिया गया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से छात्र-छात्राओं को अब तक मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पाया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक आचार संहिता खत्म होते ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments