Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी के मायके से नहीं आने पर सिरफिरे ने दुकानों और वाहनों...

पत्नी के मायके से नहीं आने पर सिरफिरे ने दुकानों और वाहनों में लगा दी आग

देहरादून : सिगरेट लाइटर लेकर निकले सिरफिरे युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने पर 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में आरोपी ने बोला कि उसने देहरादून जला दिया। 

शनिवार रात को यह घटनाक्रम शुरू हुआ। आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई गई। यहां पर एक बाइक में आग लगी थी। इसके बाद पुलिस ने जरा सांस ही लिया था कि क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेली में आग लगने की सूचना आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझा दी। पटेलनगर पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आग की घटनाओं से हड़कंप मच गया। यहां कुछ लोडर, बाइकों और एक जनरेटर को आग लगाई गई थी। इनती घटनाएं एक के बाद एक होने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। घटनास्थलों पर थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

थोड़ी राहत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। जिससे घटनाक्रम के पीछे की कहानी सामने आई | पता चला कि सभी जगहों पर एक ही युवक आग लगाता दिख रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी इरफान निवासी ब्राह्मणवाला को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि वह पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके गई थी। लेकिन, लौटकर नहीं आ रही थी। शनिवार शाम को भी उसकी बात हुई तो वह मना करने लगी। इस पर वह गुस्सा हो गया और शहर को आग लगाने निकल पड़ा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments