Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने जताई कई विधानसभा सीटों में भितरघात...

भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने जताई कई विधानसभा सीटों में भितरघात को लेकर आशंका

देहरादून : भाजपा के एक और प्रत्याशी ने भितरघात को लेकर आशंका जताई है I कैबिनेट मंत्री और डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश की कई विस सीटों पर भितरघात की आशंका जताई है। उन्होंने कहा जिन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है, उन पर आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीते दिनों हुए विस चुनाव में प्रदेश की कई सीटों पर कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भितरघात किया है। उन्होंने डीडीहाट विधानसभा सीट को लेकर कहा कि भितरघात हर पार्टी में होता है। थोड़ा-बहुत मेरी विधानसभा सीट में भी हुआ होगा। लेकिन पार्टी और उन्हें इससे नुकसान होने की संभावना कम होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में काम न करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ आलाकमान को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments