Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब के बसियाला व रसूलपुर में 1000 से अधिक मतदाता, लेकिन एक...

पंजाब के बसियाला व रसूलपुर में 1000 से अधिक मतदाता, लेकिन एक भी वोट नहीं पड़ा

देहरादून:  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन राज्य में बसियाला व रसूलपुर दो ऐसे भी गांव रहे जहां के लोगों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया। दोनों गांवों में 1000 से अधिक मतदाता थे। 

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से फाटक बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है | फाटक बंद होने के कारण लोगो को पांच किलोमीटर घूमकर गढ़शंकर-नवांशहर सड़क पर जाना पड़ता है। यह रास्ता काफी संकरा है। इस रास्ते में ट्रालियों को ले जाने खतरनाक है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस रास्ते में सामने से कोई दूसरा वाहन आ जाए तो वाहन फंस जाते हैं, इसका एक ही विकल्प है कि फाटक को खोल दिया जाए।

ग्रामीण अपनी मांग को लंबे समय से जनप्रतिनिधियों के सामने रख रहे हैं। आश्वासन सभी दल देते हैं, लेकिन किसी ने उनकी मांग को नहीं माना। उनके पास मतदान के बहिष्कार के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इन दोनों गांवों ने पहले ही चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। उनकी लंबे समय से मांग थी कि रेलवे फाटक को खोला जाए जिसके चलते उन्होंने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। मतदान के दिन यहां सुबह से पोलिंग पार्टियां मतदाताओं का इंतजार करती रही, लेकिन शाम छह बजे तक भी कोई मतदाता नहीं पहुंचा |

ग्रामीणों ने कहा कि मतदान का बहिष्कार कर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जता दी है। फाटक जल्द नहीं खुलवाया गया तो वह अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। उम्मीद है कि अब दोनों सरकारों की नींद खुलेगी और उनकी मांग को माना जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments