Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeपर्यटननैनीताल पर्यटकों के लिए जल्द होगा कॉमन टिकट सिस्टम लागू

नैनीताल पर्यटकों के लिए जल्द होगा कॉमन टिकट सिस्टम लागू

देहरादून : नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के लिए एक नई खबर सामने आई है I पहले पर्यटकों को नैनीताल के चिडियाघर, बॉटनिकल गार्डन और नारायण नगर स्थित वॉटरफॉल तक जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना पड़ता था। लेकिन अब चिड़ियाघर प्रबंधन इन तीनों टूरिस्ट स्पॉट का एक पैकेज तैयार कर कॉमन टिकट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके बाद एक टिकट से ही पर्यटक तीनों स्थानों की सैर कर पाएंगे।

यदि कोई पर्यटक इनमें से किसी एक ही जगह जाना चाहेगा तो उसे सिर्फ एक ही जगह की एंट्री देनी होगी। चिड़ियाघर निदेशक डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि अब तक चिड़ियाघर, बॉटेनिकल गार्डन और वाटरफॉल जाने वाले पर्यटकों को अलग-अलग टिकट लेना होता है। अब एक निश्चित धनराशि में पर्यटक तीनों ही स्थलों की सैर कर पाएंगे। संयुक्त टिकट के लिए पहले के मुकाबले कुछ कम पैसे देने होंगे। जहा पहले चिडियाघर घूमने के लिए व्यस्कों को 100 रुपए टिकट देना पड़ता है जबकि बच्चों के लिए 50 रुपए टिकट रखा गया है। वहीं बॉटनिकल गार्डन व वाटरफॉल में प्रवेश के लिए 50रुपए शुल्क लिया जाता है। इस तरह प्रति पर्यटक तीनों स्थान घूमने के लिए 200 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। संयुक्त टिकट प्रणाली लागू होने से टिकट कुछ सस्ता हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments