Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डवेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने लगातार छठे दिन...

वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने लगातार छठे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

देहरादून : वेतन की मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ और निकाय कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे है | लगातार बुधवार को छठे दिन भी उनका यह प्रदर्शन जारी रहा। पर्यटक स्थलों के साथ -साथ विभिन्न वार्डों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं | जिसके चलते नगर के कईं स्थानों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। इसके कारण पालिका के बाकी काम भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं।

कार्य बहिष्कार के छठे दिन सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में नहीं है। पर जब तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है तो मजबूरन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पालिका अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। जिसके चलते वे पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकर्त्ताओं में महासचिव सोनू सहदेव, रवि कुमार कमल कुमार, रितेश कपिल, हिमांशु चंद्रा, मोहन चीलवाल, हेम दत्त बहुगुणा, ईश्वरी दत्त बहुगुणा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments