Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डपोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो का निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान, डीएम...

पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो का निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान, डीएम पिथौरागढ़ से मांगी रिपोर्ट

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डाक मत पत्र के वायरल वीडियो के मामले का राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में पिथौरागढ़ जिलाधिकारी को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।इस सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आने के बाद की जाएगी। वहीं, आयोग ने डाक मतपत्र के मतदाताओं की सूचना न मिलने के संबंध में भी सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

बता दे कि उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है I इस वायरल वीडियो में एक ही व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के डाक मतपत्र पर हस्ताक्षर करते हुए नज़र आ रहा है। इसे डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इसे इंटरनेट मीडिया में शेयर किया। वहीं, डीडीहाट के कांग्रेस प्रत्याशी ने इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से मुलाकात कर इस मामले में जांच की मांग की।

जिसके बाद बुधवार को यह मामला मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि यह मामला डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिस कारण जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इस प्रकरण पर आगे कदम बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि वे सभी डाक पत्र के संबंध में जारी की गई सूचनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments