Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिको को वापस लाने के लिए सीएम...

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिको को वापस लाने के लिए सीएम धामी ने पीएमओ से की बात

देहरादून : यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की आशंका को देखते हुए यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। डिसके लिए केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है।

सीएम धामी के अनुसार इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बता दे जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। वहां के लगातार खराब होते हालात के कारण इन छात्रों के अभिभावक चिंतित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments