Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमदन कौशिक ने हरदा के पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को बताया...

मदन कौशिक ने हरदा के पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को बताया फर्जी

देहरादून : पिछले दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत का पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर एक वीडियो पोस्ट हुआ था । जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को कौशिक पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते समय उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि उनके नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का अपमान करने की होड लगी है | पूर्व सीएम हरीश रावत का ट्वीट के साथ जारी वीडियो भी इसी परंपरा का हिस्सा बताया है | कहा कि राजनैतिक विद्धेष के चलते ही उनके शीर्षस्थ नेता ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी विडियो जारी किया है ।

कौशिक ने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का वीडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है। कहा कि ये साबित करता है कि जो कल तक दिवंगत जनरल विपिन रावत के कट आउट लगाकर प्रचार करना, कांग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था।

उन्होंने कहा कि जैसे- जैसे सभी विधानसभा बूथों से जमीनी हकीकत सामने आ रही है, वैसे- वैसे भाजपा की सत्ता में वापिसी तय हो गई है | वहीं कांग्रेस को भी इसका अंदाज़ा हो गया है, इसलिए वह हमेशा की तरह ईवीएम में छेड़छाड़ व डाकपत्रों में धांधली को लेकर बगैर सिर पैर के आरोप लगाने लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments