Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डयोगी को हार के बाद कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन...

योगी को हार के बाद कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे दूंगा: हरीश रावत

देहरादून: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रचार में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। जहाँ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद उन्हें कुटिया बनाने के लिए उत्तराखंड में जमीन दे देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तराखंड में बीजेपी की हार होगी।

चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही सीएम पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। उन्होंने सीएम योगी पर कटाक्ष किया और यूपी में बीजेपी की हार का दावा भी किया । हरीश रावत ने कहा, ”बीजेपी को उत्तराखंड से भगा दिया गया है। हम सीएम योगी को (यूपी में चुनाव हारने के बाद) उत्तराखंड में कुटिया बनाने के लिए जगह दे देंगे।” गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का जन्म अविभाजित यूपी के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था, जो अब उत्तराखंड में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments