Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को राज्य में लागू करने का...

सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को राज्य में लागू करने का काम किया जाएगा: गणेश गोदियाल

देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुके है लेकिन कांग्रेस अभी भी नई नई योजना से जनता को आश्वस्त करने में लगी है । कांग्रेस ने सत्ता में आने पर राजस्थान सरकार की तर्ज पर पुरानी पेंशन योजना को आगे बढाने की बात की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरूवार को कर्मचारी-शिक्षकों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता से शामिल किया है। प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना को राज्य में लागू करने का काम किया जाएगा।

गुरुवार दोपहर राजीव भवन में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने गोदियाल ने मुलाकात की। गोदियाल को गुलदस्ता देकर उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की 17 साल से लंबित मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने की पूरी संभावना है। इसलिए उत्तराखंड में सरकार बनने पर पुरानी योजना को यहां भी लागू किया जाए। गोदियाल ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन मांग पर कांग्रेस शुरू से गंभीर है। समय आने पर इस संबंध में उचित निर्णय किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments