Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ यात्रा के चलते 28 फरवरी तक हरिद्वार में बड़े वाहनों का...

कांवड़ यात्रा के चलते 28 फरवरी तक हरिद्वार में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद, जानिए नया यातायात प्लान

देहरादून : फाल्गुन कांवड़ यात्रा शुरू होने पर नया यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। कांवड़ मेले के खत्म होने तक हरिद्वार-नजीवाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। लेकिन अगर किसी वाहन को नजीवाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा। वहीं दूसरी तरह रुड़की से देहरादून जाने वाले भी छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे। 

इस सम्बन्ध में सीओ यातायात राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी तक के लिए यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। बताया कि रसियाबड़ से पैदल कांवड़ यात्री हाईवे क्रॉस करके नहर पटरी से होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होते हैं इसलिए यहां यातायात व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।

उन्होंने पार्किंग व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि 4.2 डायवर्जन-नजीबाबाद से आने वाले कांवड़ यात्रियों के वाहन नीलधारा पर्किंग में पार्क होंगे। यहां से कांवड़िए नमामि गंगे घाट, चंडीपुल, आनंद वन समाधि पार्किंग, दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग अंडर पास से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे।

वहीं नीलधारा पार्किंग से कांवड़ यात्रियों के वाहन हनुमान मंन्दिर से डायवर्ट कर चंडी चौकी होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होंगे। चंडी चौकी से कांवड़ियों के वाहन चंडीचौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें हनुमान मंदिर तिराहे से डायवर्ट कर नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली की तरफ से आ रहे कावड़ियों के वाहन अलकनंदा कट से होते हुए गढ्ढा पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments