Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

देहरादून: शुक्रवार रात को दून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्वैलर्स की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की थी जिसका थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया गया है। 

18 फरवरी को करीब सवा आठ बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने वेलकम ज्वैलर्स की दुकान के मालिक मुस्तकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी कैंपरोड दून कांटा के पास मूल निवासी सहारनपुर के सिर पर तमंचे से वार कर घायल कर दिया और मुस्तकीम के बेटे की कनपट्टी पर तमंचा तान कर दुकान से नौ किलो चांदी के जेवरात, पैंसठ ग्राम सोना व करीब पैंसठ हजार की नगदी लूटकर ले गये थे। 

जिसके बाद लगातार मुस्तैद करने के पश्चात पुलिस ने इस मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों से लूट का सामान बरामद कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी बिजनौर के रहने वाले हैं। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments