Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को सेना ने अपना मानने से किया...

पोस्टल बैलेट के वायरल वीडियो को सेना ने अपना मानने से किया इनकार

देहरादून : डाक मत पत्र में धांधली का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस मामले को लेकर सेना ने अपना जवाब राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेज दिया है। सेना ने इस वीडियो को अपने कार्यालय का मानने से इन्कार कर दिया है। जिसके बाद अब राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इस मामले में और अधिक जानकारी मिलने का इंतजार कर रहा है।

बता दे कि उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ही व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्तियों के डाक मतपत्र पर हस्ताक्षर किया जाना दिख रहा है। इसे डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का बताया गया। इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई और मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और डीडीहाट विधानसभा से जुड़े सेना के रिकार्ड आफिस से इस बारे में जानकारी मांगी। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सेना ने इस वीडियो को अपना मानने से इन्कार किया है। सेना ने कहा है कि यह वीडियो उनके यहां का नहीं है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वीडियो को देखकर यह नहीं बताया जा सकता कि ये कहां का है। ऐसे में अब यह प्रयास किया जा रहा है ताकि इस संबंध में और अधिक जानकारी मिल सके I जिसके बाद इस बारे में कुछ किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments