Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला कहा- उनका नारा है सबका...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला कहा- उनका नारा है सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास

देहरादून: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। तीन मार्च को दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण का मतदान होना है। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अम्बेडकर नगर में दो जनसभाओं को संभोदित करने पहुंचे। अम्बेडकरनगर की कटेहरी के इंटर कालेज में आदित्यनाथ ने सपा पर हमला करते हुए कहा, डॉ राम मनोहर लोहिया कहते थे कि एक सच्चे समाजवादी को संपत्ति से दूर रहना चाहिए, लेकिन ये जो कथित समाजवादी है, इनका नारा है सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास। सपा ने अपने शासनकाल में सिर्फ़ अराजकता ही फैलाई है। गुंडागर्दी अपने चरम पर थी।

सीएम ने आगे कहा, पहले बिजली कुछ खास विधानसभाओं या जिलों को मिलती थी, लेकिन आज पूरे प्रदेश को 24 घंटे निर्वाध बिजली मिल रही है। पहले सपा और बसपा गरीबों की पैसा खा जाती थी। सरकारी राशन हाथी के पेट में चला जाता था, लेकिन अब महीने में दो बार फ्री राशन मिल रहा है। जो लोग पहले दंगा कराकर राह हर जिले में चलते हुए लोगों और व्यापारियों से फिरौती और लूटपाट कराते थे, उनके राह चलते हुए गुर्गे हमेशा तमंचा रखते थे, आज वे हनुमान जी की गदा रखकर घूमने लग गए हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments