Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरामनगर में शार्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में लगी आग, तीन मवेशी...

रामनगर में शार्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में लगी आग, तीन मवेशी जिंदा जले

देहरादून : शुक्रवार रात रामनगर के पूछड़ी गांव में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे में गोशाला से सटी दो अन्य झोपड़ियों भी आग की चपेट में आ गई। आग से गेंहू, धान व भूसा तो जला साथ ही तीन मवेशी, दो गाय व एक भैंस का बच्चा जिंदा जल गया। फायर कर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई। आग लगने से करीब एक लाख रुपए तक का नुकसान हुआ।

दरअसल, पूछड़ी के नई बस्ती गांव निवासी संजय कच्चे घर में रहता है। पास ही उसने पशुओं की गोशाला व भूसा तथा सामान रखने के लिए तीन झोपड़ी बनाई थी। रात में गोशाला में लगाई गई बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। घासफूस होने से आग तेजी से फैलने लगी। आग ने गोशाला से सटी दो अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख संजय व उसके पिता ने सामान बचाना शुरू किया। पड़ोसी भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। रात में ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने बकरियों को खोलकर तो बचा लिया। लेकिन गोशाला में बंधे दो गाय व एक भैंस के बच्चे को नहीं बचा पाए। एक दुधारू गाय की हालत नाजुक बनी है।इस बीच सूचना पर पहुंचे अग्निशमन वाहन से कर्मियों ने आग बुझाई। पीड़ित संजय ने बताया कि आग से तीन क्विंटल गेंहू, पांच क्विंटल धान, दस हजार रुपये कीमत का भूसा व 15 हजार रुपये की नकदी जल गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments