Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन में शहीद हुआ जवान, शुक्रवार को घर पहुंचा...

पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन में शहीद हुआ जवान, शुक्रवार को घर पहुंचा पार्थिव शरीर

देहरादून: 325 लाइट एडी बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात जगेंद्र सिंह चौहान सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन होने से बीते मंगलवार को शहीद हो गए। खराब मौसम और अन्य कारणों के चलते शुक्रवार की सुबह आठ बजे उनका पार्थिव शरीर कान्हरवाला स्थित उनके आवास पर लाया गया।

शहीद का पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ भानियावाला तिराहा तक ले जाया गया। शहीद के सम्मान में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद के पिता सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है। इस पर हम सबको गर्व है। हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments