Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत का पलटवार,कहा-कर्म भारतीय जनता पार्टी के खराब थे,...

पूर्व सीएम हरीश रावत का पलटवार,कहा-कर्म भारतीय जनता पार्टी के खराब थे, भ्रम उनका टूटेगा

देहरादून : 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम पुष्कर सिंह धामी के बीच बयान बाजी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान ‘कांग्रेस का राज्य में सरकार बनाने का भ्रम 10 मार्च को टूट जाएगा’ पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कर्म भारतीय जनता पार्टी के खराब थे, भ्रम उनका ही टूटना है। रावत ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्ठापूर्वक पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया। रावत ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

हरीश रावत ने लालकुआं के नगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुत अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव की कमान संभालने के बाद वहां कांग्रेस तीसरे विकल्प के रूप में उभरी है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि थाने बाज और बुलडोजर बाज से परेशान यूपी की जनता ने इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। इस बार देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस चार राज्यों में सरकार बनाएगी।  

दूसरी तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत ने यूक्रेन में हुए भारतीय छात्र की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि अदूरदर्शिता और गलत नीतियों के चलते सैकड़ों भारतीय छात्र यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं। जबकि लंबे समय से रूस, यूक्रेन पर हमला करने की धमकियां दे रहा था। इसके बावजूद भारत सरकार आंखें मूंदे बैठी रही।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments