Latest news
चाराधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु सफाई कर्मचारियों की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दिए निर्देश कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें दर्ज सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण

[t4b-ticker]

Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में आज पहाड़ी क्षेत्रो में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में...

प्रदेश में आज पहाड़ी क्षेत्रो में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क

देहरादून : प्रदेश में मौसम शुष्क हो रहा है वहीं चटख धूप खिलने से तापमान में इजाफा होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में गुरुवार को मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। जिसके चलते राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ़ और सुहावना हो गया है। चटक धूप खिल रही है जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का भी अहसास हो रहा है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं बादल भी दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments