Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशिक्षाकोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देगा केंद्रीय...

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देगा केंद्रीय विद्यालय

देहरादून: अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त में एक से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। इसके लिए संगठन ने देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपल को अनाथ बच्चों का मुफ्त नामांकन और 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। अनाथ बच्चों का नामांकन प्रधानमंत्री केयर फार चिल्ड्रेन स्कीम के तहत किया जाएगा। संगठन ने यह स्पष्ट कहा कि अनाथ का मतलब उन बच्चों से है जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है। केवल इन्हीं बच्चों के लिए मुफ्त में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय, बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह का कहना है, जिलाधिकारी की सिफारिश पर केंद्रीय विद्यालय में अनाथ बच्चों का नामांकन होगा। बच्चे की उम्र के अनुसार कक्षा में नामांकन लिया जाएगा। एक विद्यालय में हर कक्षा में सिर्फ दो अनाथ बच्चों का नामांकन हो सकता है। एक कक्षा में दो से ज्यादा बच्चे होने पर दूसरे विद्यालय में नामांकन लेना होगा। एक केंद्रीय विद्यालय में अधिकतम 10 अनाथ बच्चों का नामांकन लिया जाना है। अनाथ बच्चों से न तो ट्यूशन फीस ली जाएगी न ही कंप्यूटर फीस।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments