Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डयूक्रेन से वापस लौटे 86 उतराखंड नागरिक,मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस...

यूक्रेन से वापस लौटे 86 उतराखंड नागरिक,मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिए जिलाधिकारियों को निर्देश

देहरादून : युक्रेन में फंसे भारतीय और उतराखंड के नागरिको को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है I इसी क्रम में प्रदेश के 86 नागरिक सकुशल वापस पहुँच चुके हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों के परिवार के साथ निरंतर संपर्क में रहे। और यदि इंटरनेट मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म से किसी छात्र या अन्य नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिलती है और उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस के संपर्क में रहें।

मुख्य सचिव एसएस संधु ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिको के संबंध में बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों के स्वजन से लगातार संपर्क कर इसकी जानकारी शासन व स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली से साझा की जाए, ताकि यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों को शीघ्रता से वापस लाया जा सके।

वहीं, मुख्य सचिव ने बताया कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य द्वारा यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंड वासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाए गए हैं। सभी आने वालों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। यूक्रेन से आने वाले नागरिकों की जो भी लोकेशन मिल रही है, उन सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन व आसपास के देश में फंसे जिन व्यक्तियों अथवा उनके स्वजन से संपर्क नहीं हो पाया है, प्राप्त डाटा के आधार पर उनके स्वजन से संपर्क साधने को टीमें भेजी जाएं।

इस बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वद्र्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एडीजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, सचिव एसए मुरुगेशन सहित वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी भी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments