Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधदेहरादून लॉ कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक मौके...

देहरादून लॉ कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक मौके से फरार

देहरादून: गुरुवार को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

छात्रा का नाम वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार देहरादून में हॉस्टल में रहती थी। अपनी सहेली के साथ कालेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। इस बीच आरोपी युवक सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments