Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधवंशिका हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वंशिका हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून में हुई छात्रा वंशिका की हत्या के मामले में आरोपित छात्र आदित्य तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरिद्वार की वंशिका सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन से बीफार्म कर रही थी। उसके ही एक सहपाठी आदित्य तोमर ने 20 वर्षीय वंशिका की हत्या कर दी। आदित्य तोमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है।

आरोपित की वंशिका से सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर कहासुनी हुई थी जिसको लेकर आदित्य उससे रंजिश रखने लगा था। गुरुवार की शाम को वंशिका कुछ सामान खरीदने अपनी सहेली के साथ कॉलेज के बाहर एक जनरल स्टोर पर जा रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल से आदित्य वहां पहुंचा और उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाना चाहा। जब वंशिका ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया तो आदित्य ने जेब से कट्टा निकालकर वंशिका पर फायर कर दिया। गोली वंशिका के सिर में लगी और वह घटना स्थल पर ही गिर गई। इस प्रकरण में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने यह तमंचा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से खरीदा था। इससे पहले आदित्य तोमर के व्यवहार की शिकायत वंशिका ने अपने वरिष्ठ छात्रों से की थी और उन लोगों ने आदित्य से माफी मंगवाई थी जिससे उसकी रंजिश और गहरा गई थी। इसी का बदला लेने के चलते आदित्य ने वंशिका पर गोली चलाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments