Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा विधायक महेंद्र भट्ट का दावा, कांग्रेस के कई नेता भाजपा के...

भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट का दावा, कांग्रेस के कई नेता भाजपा के संपर्क में

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो चुके है I वहीं आगामी 10 मार्च को मतदान के परिणाम आने हैं। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी सरकार बनाने की कसरत में जुट गए हैं। इसी बीच भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया जाएगा।

कहा कि कांग्रेस के कई बडे़ नेता व विधायक प्रत्याशी उनके संपर्क में हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय विधायक प्रत्याशी भी भाजपा के संपर्क में हैं। जो सूबे में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दरअसल, महेंद्र भट्ट ने कहा है कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की मुहिम भाजपा चला रही है। इस मुहिम में जो भी कांग्रेस के नेता जुड़ना चाहते हैं, उनको जोड़ा जा रहा है। यही नहीं सर्वे के आधार पर जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं। उनसे भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि बहुमत में आने वाली भाजपा सरकार को और भी ताकतवर बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments