Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपुष्प उत्पादन से बढ़ाई जा सकती है काश्तकारों की आर्थिकी,उत्तराखंड में विभिन्न...

पुष्प उत्पादन से बढ़ाई जा सकती है काश्तकारों की आर्थिकी,उत्तराखंड में विभिन्न प्रजाति के पुष्प: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को राजभवन में वसंतोत्सव का कर्टेन रेजर जारी करते किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगमी आठ और नौ मार्च को राजभवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा हैI जिसके चलते आठ मार्च सुबह 10 से शाम छह बजे तक और नौ मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न प्रजाति के पुष्प यहां की नैसर्गिक सुंदरता को बढ़ाते हैं। यहां पुष्प उत्पादन की भी अपार संभावनाएं हैं। काश्तकारों के लिए पुष्प उत्पादन आर्थिकी बढ़ाने का माध्यम बन सकता है। उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग की ओर से पुष्प की खेती को बढ़ावा देने के लिए हर साल किए जाने वाले वसंतोत्सव का आयोजन सराहनीय कदम है।

कहा कि राजभवन में 2003 से शुरू वसंतोत्सव देहरादून की पहचान बन चुका है। पुष्प प्रदर्शनी के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय होकर अब एक बड़े सांस्कृतिक व आर्थिक महोत्सव में बदल चुका है। कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां व उपलब्ध जलवायु पुष्प उत्पादन के लिए उपयुक्त है। कम क्षेत्रफल से अधिक आय प्राप्त होने के कारण कृषकों-उत्पादकों में इसके उत्पादन की अभिरुचि में वृद्धि हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments