Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डयूक्रेन से भारत वापसी पर बच्चो से लगाये जा रहे मोदी के...

यूक्रेन से भारत वापसी पर बच्चो से लगाये जा रहे मोदी के जयकारों पर गणेश गोदियाल ने ली चुटकी

देहरादून: यूक्रेन से भारत के नागरिकों की वापसी के बाद जिस तरह से भाजपा नेताओं की ओर से पीएम की जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं, उस पर कांग्रेस ने व्यंग किया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री की स्थिति को ही हास्यास्पद बना दिया है।

यूक्रेन से रेस्क्यू कर लाए गए बच्चों से पीएम मोदी के जय-जयकार के नारे लगवाए जा रहे हैं। जिसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि देश में पहले भी कई बड़े-बड़े रेस्क्यू अभियान चले, लेकिन ऐसा जगराता पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ ऐसा माहौल बनाने की कोशिश हो रही है जैसे पहली बार देश में कोई रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा हो।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भी कई मौकों पर रेस्क्यू अभियान चलाए गए, लेकिन कभी इस तरह का लाभ लेने की कोशिश नहीं की गई। लेकिन आज भाजपा नेताओं की ओर से हर चीज, हर बात में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एहसान जताने की यह प्रवृत्ति भाजपा को ले डूबेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments