Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डघर से ड्यूटी के लिए निकला कुमांऊ रेजिमेंट का जवान 7 दिन...

घर से ड्यूटी के लिए निकला कुमांऊ रेजिमेंट का जवान 7 दिन से लापता

देहरादून : कुमाऊं रेजिमेंट के जवान के 7 दिन से लापता होने से हड़कंप मच गया है। जवान के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है। हालाँकि, मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी से ड्यूटी को निकले बिठौरिया नम्बर एक निवासी हिमांशु सिंह (23) कुमाऊं रेजिमेंट का जवान है। जो इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। जवान के चाचा डिगर सिंह ने बताया कि हिमांशु 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। जिसके बाद वह 22 फरवरी को वापस ड्यूटी के लिए निकला था। वहीं सिपाही ने 24 और 28 फरवरी को किसी अन्य नम्बर से फोन किया । इसके अलावा मुरादाबाद के एक एटीएम से उसके खाते से पैसे भी निकाले गए हैं। लेकिन बीते 7 दिन हिमांशु से उनका कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद परिजन चिंता में है। उन्होंने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments