Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमतगणना से पहले उतराखंड में भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ,...

मतगणना से पहले उतराखंड में भाजपा महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री , पार्टी नेताओ से की मुलाकात

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में 3 दिन का समय शेष बाकी है I इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहाँ पहुँच उन्होंने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर सलाह की। उसके बाद सुभाष रोड स्थित एक होटल में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ मतगणना के बाद की स्थिति पर बातचीत की । 

बता दे कि प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना के परिणाम सामने आ जायेंगे । इसी बीच मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय दून में एंट्री हुई। उन्हें जोड़तोड़ की राजनीति का रणनीतिकार माना जाता है। वहीं ,2016 में कांग्रेस में सेंधमारी के असल सूत्रधार विजयवर्गीय ही थे। जानकारी के मुताबिक चुनाव मतगणना से पहले भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें खास मिशन को अंजाम देने के लिए भेजा है।

रविवार शाम को सुभाष रोड स्थित एक होटल में उन्होंने प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ चुनाव नतीजे के बाद बनने वाली स्थिति को लेकर रणनीति पर विचार किया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments