Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनक्सली हमले में घायल जवान का पार्थिव शरीर पंहुचा उनके गाँव

नक्सली हमले में घायल जवान का पार्थिव शरीर पंहुचा उनके गाँव

देहरादून : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवान देवप्रयाग के राजेन्द्र सिंह ग्राम कोटी शहीद हो गए थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। उनके शहीद होने के खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। 

दरअसल, नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था, यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। छत्तीसगढ़ आईईडी धामाके में उत्तराखंड के राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए थे वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इलाके में अन्य आईईडी होने की शंका के चलते तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments