Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचुनाव में हार के बाद अब यूकेडी से छीन गया चुनाव चिन्ह...

चुनाव में हार के बाद अब यूकेडी से छीन गया चुनाव चिन्ह ‘कुर्सी ‘

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव में उतराखंड क्रांति दल को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा I वहीं अब राज्यस्तरीय दल की मान्यता गंवा चुकी यूकेडी से चुनाव चिह्न ‘कुर्सी’ भी छिन गया।

इस बार विधानसभा चुनाव में यूकेडी को सिर्एफ एक फीसदी वोट मिले जबकि एक भी सीट नहीं मिली। वहीं , 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड क्रांति दल से राज्यस्तरीय दल की मान्यता छिन गई थी।

जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूर्व में राज्यस्तरीय दल होने के कारण उसे तीन चुनावों के लिए चुनाव चिह्न कुर्सी दी। यूकेडी 2019 का लोकसभा, 2017 और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। लेकिन वह आयोग की शर्तें पूरी नहीं कर सकीं। इसलिए अब उसका चुनाव चिह्न रिजर्व में डाल दिया है। 

बता दे कि उत्तराखंड क्रांति दल को चुनाव चिह्न कुर्सी अस्थाई रूप से दिया गया था, जो अब रिजर्व में डाल दिया गया है। राज्यस्तरीय दल का दर्जा पाने के लिए दल को विस चुनाव में कुल सीटों के तीन प्रतिशत सदस्य या तीन विधायक और कुल वैध मतों के छह प्रतिशत मत प्राप्त करने जरूरी हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments