Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये की मांग करने पर स्पा सेंटर...

अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये की मांग करने पर स्पा सेंटर की दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून: देहरादून के राजपुर रोड के एक स्पा सेंटर में उसी बिल्डिंग के मालिक की अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये मांगने के मामले के तहत 69 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़ी महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर एनके भट्ट के अनुसार, जय प्रकाश निवासी प्रीतम रोड ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि, राजपुर रोड स्थित राधा पैलेस का प्रथम तल निखिल सोनकर निवासी श्रीरामपुर कांवली रोड को किराये पर दिया था। जिसमे प्रबंधक शिल्पीदार सरकार उर्फ रिया निवासी मन्नूगंज ने स्पा सेंटर शुरू कर दिया था |

जयप्रकाश ने 27 फरवरी को किराये के लिए निखिल को फोन किया तो पता चला कि उसने रिया को किराया दे दिया है। जयप्रकाश शाम को स्पा सेंटर पहुंचे और रिया से किराया मांगा। रिया ने कहा कि आधे घंटे में किराये के पैसे लेकर लड़का पहुंच रहा है। इस दौरान पीड़ित ने सर्वाइकल दर्द के बारे में बताया।

रिया ने काउंटर पर बैठी युवती की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह डीप मसाज से परेशानी कम कर सकती है। पीड़ित इसके लिए तैयार हो गए। आरोप है कि युवती उन्हें एक केबिन में लेकर गई और मसाज शुरू की। आरोप है कि उन्हें तेल सुंघाया गया। इसके बाद युवती ने पीड़ित को सीधे लिटाया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़ित कुछ देर बाद बाहर आए तो रिया ने किराया नहीं दिया। बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। आरोप है कि रिया ने मसाज की वीडियो दिखाई और किराया देने की बजाय 20 लाख रुपये मांगे। ऐसा नहीं करने पर वीडियो उनके परिवार को देने की धमकी दी। इधर, इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला और उसकी सहयोगी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments