Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिमुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा भाजपा ने जबरदस्ती चिपकाया : हरीश रावत

मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा भाजपा ने जबरदस्ती चिपकाया : हरीश रावत

देहरादून : प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी हार को लेकर कांग्रेस विरोधियों के निशाने पर बने हुए है I जहां एक ओर उन्हें विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी तरफ उन्ही की पार्टी के कुछ लोग उनपर इल्जाम लगा रहे है I जिसके बारे में उन्होंने कहा है कि वह और उनकी बेटी चुनाव हारें, कुछ लोग ऐसा चाहते थे। ये लोग कौन हैं, इनका पता लगाया जाना चाहिए। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा भाजपा ने उन पर जबरदस्ती चिपका दिया। वह उत्तराखंडियत के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार को घेरने में कामयाब हो रहे थे तो भाजपा और उनके स्टार प्रचारकों ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी का दांव खेल दिया। 

मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग करने वाले व्यक्ति को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष किसने बनाया, इसकी जांच होनी चाहिए। उनकी बेटी अनुपमा रावत के चुनाव क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण में उस व्यक्ति को पर्यवेक्षक बनाया जाना भी जांच का विषय है। कुछ लोग चाहते थे कि वह और उनकी बेटी चुनाव हार जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments