Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमार्च के आखिरी सप्ताह में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने...

मार्च के आखिरी सप्ताह में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने की संभावना

देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 24 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें अगले वित्तीय वर्ष के बजट को भी मंजूरी दी जानी है। विधानसभा सचिवालय के साथ ही वित्त विभाग की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। होली के बाद राज्य में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह होने के बाद विधानसभा का सत्र आहूत किया जाना है।

नई सरकार के लिए विधानसभा को सजाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। विधानसभा में रंग रोगन के साथ ही विधान मंडप की साफ सफाई भी की जा रही है। हालांकि पिछली सरकार के मंत्रियों के नामों की पट्टिका अभी तक नहीं हटाई गई है। नई सरकार के गठन की तैयारियों को देखते हुए बजट सत्र की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य की पांचवीं विधानसभा का गठन होने के बाद 24 मार्च से विधानसभा का सत्र आयोजित हो सकता है। इस संदर्भ में विधानसभा के स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि सत्र को लेकर अंतिम निर्णय नई सरकार को ही लेना है। माना जा रहा है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह में बजट पारित किया जा सकता है। हालांकि बजट का स्वरूप क्या होगा यह अभी तक तय नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments